Skip to main content

Aaj Tak24x7

गमायुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नि
ग्वालियर दिनांक 03 जून 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीष सिंह सिकरवार, श्री अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, श्री सुनील चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली सभी शिकायतों को अटेंड करें। शिकायत अटेंड नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी तथा सभी शिकायतों का जवाब संतुष्टि के साथ दें तथा 50 दिवस से अधिक दिवस की शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करायें। बैठक में नामांकन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नामांकन की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में हो इसका ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त ने सम्पत्तियों की जीआईएस सर्वे की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा समग्र ई केवायसी में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विभागीय समीक्षा के दौरान यह भी निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई हो जाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए आमजन को प्रेरित करेें जिससे शहर में अधिक घरों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग कराई जा सके। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुए, बावडी आदि की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान सम्पत्तिकर वसूली अभियान को निरंतर चलाने के साथ ही सप्ताह में एक दिन बडी सम्पत्तियों का सर्वे करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सूचना क्र./701

aajtak24x7
Author: aajtak24x7