विवाह में न बुलाने पर 5 वर्षीय अबोध की हत्या

अनूपपुर

 

घर में सोते हुए 5 वर्षीय बालक हुआ था गायब

आज जश्न मना लो कल रोओगे कहकर कर दी अबोध की हत्या

घर से कुछ दूर 5 दिन बाद मिला था गला हुआ शव

घटना के 25 दिन बाद भालूंमाडा पुलिस ने किया खुलासा

एंकर – घटना भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 की है जहां 8 मई को अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आए 5 वर्षीय अबोध बालक अनुराग कोल का घर में सोते समय रात में अचानक गायब हो जाने के 5 दिन बाद क्षत विक्षत शव घर से 500 मीटर दूर बरामद हुआ। जहां शव देखकर ही पुलिस को हत्या की आशंका लगी थी। मृतक के पिता ने पारिवारिक विवाद के कारण हत्या के आरोप लगाए थे मौके पर पहुंची एसएफएल की टीम व पुलिस ने मौके की जांच कर अग्रिम कार्यवाही कर रही थी। जिसपर 25 दिन बाद भालूमाड़ा पुलिस आरोपी के गिरहबान तक पहुंची और भालूमाड़ा थाना प्रभारी ने जो खुलासा किए वो चौंकाने वाले थे।

विओ (1) दरअसल हत्या का आरोपी मृतक अबोध बालक का बड़ा पिता ही निकला जो पारिवारिक विवाद के कारण विवाह में न बुलाने से नाराज था। जिसने यह बात कही थी कि आज जश्न मना लो कल रोओगे और विवाह की रात ही घर में सोते हुए 5 वर्षीय बालक को ले जाकर गला दबाकर उसके सीने में घुटने से वार कर हत्या कर दिया। और शव को घर से दूर झाड़ियों में फेंक दिया जहां 5 दिन बाद 13 मई को बदबू आने पर क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

वि ओ (2) उक्त वारदात को एक चश्मदीद महिला ने ने देखा था जिसने मृतक की दादी को घटना की जानकारी भी दी थी। मगर बात जब पुलिस तक पहुंची तब वारदात का खुलासा हुआ।

बाइट (1) संजय खलको
थाना प्रभारी भालूमाड़ा

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in