जीडीसीए के उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के चेयरमैन महानार्यमन सिंधिया ने आईपीएल 2025 में बेंगलुरु टीम की जीत पर बधाई दी है

। अपने ट्वीट के माध्यम से महानर्यमन सिंधिया ने कहा , 18 वर्ष लगे और एक मध्यप्रदेश के योद्धा की जरूरत पड़ी बेंगलुरु को आईपीएल कप जीतने में ! रजत पाटीदार आप एक ट्रू लीडर है ! बधाई टीम बेंगलुरु !

महामार्यमन सिंधिया ने सीधे तौर बेंगलुरु की जीत की बधाई मध्यप्रदेश क्रिकेट की शान रजत पाटीदार को दी है । रजत पाटीदार एमपीएल में इस वर्ष ग्वालियर चिता टीम की ओर से खेलने जा रहे है । एमपीएल लीग में इस वर्ष 7 पुरुष टीम और 3 महिला टीम खेलने जा रही है । एमपीएल की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है , सभी मैच ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में होने जा रहे है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in