Skip to main content

Aaj Tak24x7

जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण की घोषणा की गई

आर. चंद्रा ब्यूरो
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 4 जून-2025 दिन बुधवार को यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है, पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, गोष्ठी में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि प्रकृति के साथ जरूरत से ज्यादा छेड़छाड़ करने से पर्यावरण को अनवरत हो रहे नुकसान को देखने के लिए अब कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने कहा कि समूचे विश्व में बढ़ते हुए तापमान, बंजर इलाकों, रेगिस्तान व पेड़-पौधे विहीन जंगल इस बात का प्रमाण है कि हम लोग अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल जिम्मेदारी से नहीं कर पा रहे हैं, बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है, इस विषय पर जन-जागरूकता अभियान के साथ बहुत ही गंभीरता से चिंतन-मंथन करने की आवश्यकता है। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी “जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण” के अंतर्गत मा. इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी, मा.अभिजीत आर शंकर पुलिस अधीक्षक, औरैया व मा.अनूप गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा यमुना तट पर कई पौधों को रोपित कर जीवन धारा पौधारोपण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, समिति के संस्थापक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक पार्कों, व सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क 5100 पौधों का पौधारोपण किया जाएगा, उसके उपरांत मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जनमानस को जागरूक करने व अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ भी ली। गोष्ठी में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राजीव पोरवाल (रानू), पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, अनिल कुमार सोनी, एल. एन. गुप्ता, आनन्द गुप्ता (डाबर), बीटेक छात्र ऐश्वर्य सोनी, हिमांशु दुबे, सतीश चंद्र, राम अवतार, अजय बाल्मिक आदि पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7