5 वर्ष पहले शुरू हुआ पुलिया निर्माण कार्य अंधेरे में लटका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक ग्राम नगलिया मुंशी निवासी संगठन संस्थापक सदस्य रूपचंद चौहान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों ने कहा कि लगभग 5 वर्ष पूर्व नहर विभाग द्वारा सिंचाई नाले का निर्माण शुरू किया गया था। तभी नगलिया मुंशी औसा माफी मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु गड्ढा खोदा गया था। नाले का निर्माण शुरू हुआ था और नाले की एक साइड बना दी गई थी। लेकिन तब से अब तक न तो नाले की दूसरी साइड बनी है और न ही गड्ढे के स्थान पर पुलिया का निर्माण किया गया है। वर्षा के समय गड्ढा पानी से भरने से जहां एक ओर आवागमन अवरुद्ध हो जाता है वहीं गड्ढे में 8 से 10 फिट पानी भरने से डूबकर अप्रिय घटना घटित हो सकती है। वही निर्माण कार्य न किए जाने से नहर विभाग द्वारा सिंचाई नहर निर्माण के प्रति लापरवाही सिद्ध हो रही है। अति शीघ्र पुलिया निर्माण कर नहर निर्माण पूरा कर मध्य गंगा नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने ग्राम वासियों को उच्च अधिकारियों से मिलकर लंबित नहर व पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही शीघ्र समाधान न हो पाने की स्थिति में मजबूरी में ग्राम एवं क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर तहसील समाधान दिवस हसनपुर में धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही। इस अवसर पर करन सिंह सभापति सहकारी संघ कुंदरखी भूड़, नन्हे , लियाकत अली, अनुराधा, सुमन, यादराम आदि मौजूद रहे।….. सवाददाता……. मुशीर खान. अमरोहा. उत्तरप्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes