CRACKDOWN BULANDSHAHR
प्रेस नोट दिनांक 05.06.2025 जनपद बुलन्दशहर
==============================
==============================
अवगत कराना है कि आज दिनांक 04/05.06.2025 की रात्रि को थाना खुर्जा देहात पुलिस व स्वाट टीम रात्रि गस्त/भ्रमण कर रही थी गस्त के दौरान ग्राम नगला शेखू बम्बे के पास बेरी के बाग में मोबाइल की टार्च जलती हुई दिखाई दी, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा बाग के अंदर जाकर देखा गया तो 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये जिनके द्वारा पुलिस को अपनी ओर आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा। जिसकी कांबिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान अय्युब पुत्र बाबू खान निवासी मौ0 शेख साहिबान थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, मोबाइल, बाइक, 01 गोवंश(जिन्दा) व गौकशी के उपकरण बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म के गोकश अपराधी हैं। जिनके द्वारा दिनांक 24/25.05.2025 की रात्रि में थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहबाजपुर दौलत बम्बे के पास गोकशी की घटना कारित की गयी थी एवं गोवंश का मांस गाड़ी में भरकर ले जाते समय थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत नेहरूपुर चुंगी के पास गाड़ी के एक्सीडेन्ट हो जाने पर उक्त बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गये थे जिसके सम्बंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं 453/25 धारा 109(1)/325 बीएनएस व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत है तथा ग्राम शाहबाजपुर दौलत बम्बे के पास गोकशी की घटना कारित करने के सम्बंध में थाना खुर्जा देहात पर मुअसं-200/25 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. अय्युब पुत्र बाबू खान निवासी मौ0 शेख साहिबान थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1- 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा, 02 खोखा कारतूस।
2- 01 बाइक हीरो डीलक्स (रंग काला-लाल)
3- 01 मोबाइल फोन
4- 01 गोवंश(जिन्दा)
5- गोकशी करने के उपकरण।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अभियुक्त अय्युब का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं 66/15 धारा 3/5ए/8 गौवध अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं 196/17 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
3. मुअसं 200/25 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
4. मुअसं 453/25 धारा 109(1)/325 बीएनएस व धारा 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
5. मुअसं 220/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/27 आयुध अधि0 व धारा 3/5क/8 गोवध अधि0 थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तार करने वाली थाना खुर्जा देहात पुलिस टीम-
1- श्री मौहम्मद असलम प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा देहात।
2- निरीक्षक श्री संजीव बालियान, उ0नि0 सवित,उ0नि0 धीरज राठी।
3- है0का0 नितिन, है0का0 विवेक कुमार, है0का0 सौरभ कुमार, है0का0 राजीव तोमर, है0का0 अवनीश, का0 नवीन।
स्वाट टीम-
1- श्री राहुल चौधरी प्रभारी स्वाट टीम।
2- है0का0 कपिल नैन, है0का0 प्रदीप कुमार, है0का0 निकुंज यादव, है0का0 राहुल त्यागी, है0का0 मनीष त्यागी, है0का0 मौ0 आरिफ, का0 रोहित कुमार, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सचिन चौहान, का0 श्याम सुंद



