Skip to main content

Aaj Tak24x7

झारो गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल इलाज जारी।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में गुरूवार की अल सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की बाइक ईंटो की ढेर से जा टकराई जिससे युवक की सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बता दें कि मृतक अमर पुत्र शंकर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम डूमरडीहा दुद्धी वहीं दूसरा घायल युवक रवि कुमार पुत्र कल्लू को स्थानीय लोगों की मदद और एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी दुद्धी भेजा गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले यानी 4 जून को दोनों युवक पल्सर बाइक से मनबासा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे और गुरूवार की अल सुबह घर वापिस लौट रहे थे की रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया और आगे की कार्रवाई में पुलीस जुट गई है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7