थाना कोतवाली औरैया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड कर,02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र,कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि किये बरामद-

आर. चंद्रा ब्यूरो

स्वाट/

कार्यवाही-
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर श्रीमान आलोक सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र श्रीमान हरीश चन्दर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमान अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमान आलोक मिश्रा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमान अशोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट/ थाना कोतवाली औरैया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड कर,दो अभियुक्तों 01.लवकुश 02.राजकुमार शर्मा उर्फ शुआ को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र,कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत स्वाट/ थाना कोतवाली औरैया की संयुक्त पुलिस टीम थानाक्षेत्र में रात्रि चेकिंग में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि खाली पडे एक मकान में कुछ लोगों द्वारा रात में अवैध शस्त्र बनाये जा रहे हैं। यदि जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं । प्राप्त सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दयालपुर अन्डरब्रिज के पास राजपूत मोहल्ला में एक मकान से समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद कर थाना कोतवाली औरैया पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ विवरण- पकडे गये व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया उनके पास असलाह व कारतूस का कोई लाइसेंस नहीं है । यह लोग यह काम काफी दिनों से कर रहे हैं, यह लोग कच्चा माल वाहर से कबाड़े के भाव खरीदते हैं, और नये तमन्चो का निर्माण करते है तथा मरम्मत के लिये आये तमन्चो व अन्य असलहो को भी सही करते है और नये बनाये हुऐ तमन्चो को बाहर जाकर ऊँचो दामो पर बेचकर रूपया कमाते है उन्ही रूपयो से अपना जीवन यापन करते है ।
अपराध का तरीका- अभियुक्तगण द्वारा अवैध शस्त्र बनाना व बेचना ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
01.राजकुमार शर्मा उर्फ शुआ पुत्र स्व0 विजयप्रकाश निवासी अशोक नगर, बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 54 वर्ष ।
02. लवकुश पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम भीयापुर ककोर थाना दिवियापुर औरैया उम्र 30 वर्ष ।

 

पंजीकृत अभियोग-
01.मु0अ0सं0 411/2025 धारा 3/5/25 A.ACT थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।
02.मु0अ0सं0 412/25 धारा 3/25 A. ACT थाना कोतवाली औरैया ज0 औरैया ।(बनाम राजकुमार उर्फ शुआ उपरोक्त)
03.मु0अ0सं0 413/25 धारा 3/25 A. ACT थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।(बनाम लवकुश उपरोक्त)
आपराधिक इतिहास-1.राजकुमार शर्मा उर्फ शुआ
01.मु0अ0स0 -673/21 धारा 307 भादवि0 थाना कोतवाली औरैया
02.मु0अ0सं0 -674/21 धारा 307 भादवि0 व 25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली औरैया
03.मु0अ0सं0 -675/21 धारा 25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली औरैया
04.मु0अ0सं0-885/22 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया
05.मु0अ0सं0-164/06 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
06.मु0अ0सं0-143/11 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
07.मु0अ0सं0-121/12 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
2. लवकुश पुत्र विनोद कुमार
01.मु0अ0सं0-1058/18 धारा 363/364ए भादवि0 व 3(2)(v)SC/ST ACT
02. मु0असं0-1125/18 धारा 307 भादवि0 थाना कोतवाली औरैया
03.मु0अ0सं0-1126/18 धारा 25 A. ACT थाना कोतवाली औरैया
04.मु0अ0सं0-1160/18 धारा 147/323/386/506 भादवि0 व 3(2)(V) SC/ST ACT
05.मु0अ0सं0-1241/18 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया
06.मु0अ0सं0-236/20 धारा 323/506 भादवि0 थाना दिबियापुर औरैया
बरामदगी-
01.10 अदद तमन्चे 315 बोर,
02.एक अदद वन्दूक 12 बोर ,
03.एक अदद अद्धिया 12 बोर,
04.एक अदद रिवाल्वर 32 वोर
05.एक अदद पिस्टल 32 बोर,
06.एक अदद अदिया अधबनी 12 वोर,
07.दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, दस अदद खोखा कारतूस 315 बोर ,02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर, ,02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर , 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
08. लोहे के 10 कि.ग्रा. बाँट , 02 अदद लाल व पीले रंग की ड्रिल मशीन , एक अदद ग्रान्डर मय डोरी ,एक अदद वेल्डिंग मशीन ,एक अदद लकडी के फट्टे मे कसा हुआ लोहे का सिकंजा चिटवन्दी की गई ,दो प्लास , 8 रेती ,ग्राअन्डर के 19 व्लैड, दो अदद पेचकस ,व 12 वाडी पत्तीयो व 15 स्प्रिंग,एक लोहे की छेनी दो छोटे बडे हथौडे, एक अदद स्टील की छोटी चादर , एक अदद प्लेटनुमा आरी
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

01. श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया व उ0नि0 सोनी रावत कोतवाली औरैया मय हमराह । 02. उ0नि0 प्रशान्त सिंह प्रभारी स्वाट/सर्विलांश मय टीम

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes