गौशाला परिसर लटेरी में पौधारोपण

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा मेडिटेशन के लिए विख्यात हार्टफुलनेस संस्था एवं अन्य समाज सेवियों के साथ संयुक्त रूप से गौशाला परिषद लेटर में पौधे रोपित किए। संगठन के तहसील मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगठन प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर पौधारोपण करता है। जिसकी शुरुआत पर्यावरण दिवस पर होती है। इसी क्रम में आज गौशाला में पौधे लगाए गए। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन शर्मा का जन्मदिन सार्थक संदेश के रूप में मनाया। हार्टफुलनेस संस्था के जीतू मीणा ने बताया की यहां पर बहुत जल्द हमारी संस्था का ध्यान केंद्र बनने वाला है। इसलिए हम लोग लगातार विभिन्न संस्थाओं के साथ पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अत्तू भंडारी ने कहाकि हम भविष्य में इस गौशाला को और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए बड़ी संख्या में पौधे लगाने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में यहां विभिन्न नस्लों के लगभग 300 पौधे लगाकर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में गजराज सिंह मीना प्राचार्य हाय स्कूल जावती, जन चेतना मंच, हार्ट फुलनेस संस्था और अन्य संगठनों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।…

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in