सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने तथा ग्रामीणों के आपसी विवादों को नपती कराते हुए नियमानुसार पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया गया।

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

औरैया 05 जून 2025 – मिशन समाधान के तहत तहसीलों द्वारा गठित राजस्व व पुलिस की टीमों द्वारा पुराने एवं सरकारी भूमि, खाद के गड्ढे , चकरोड, बंजर भूमि , नाली/कूल, तालाब,चकमार्ग आदि के सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने तथा ग्रामीणों के आपसी विवादों को नपती कराते हुए नियमानुसार पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसील औरैया के ग्राम भासौन, विक्रमपुर, भरसेन, मढापुर, भीखमपुर, मधूपुर , नरायनपुर, सुरान, चिचौली, सेहुद, बूढादाना, वैसुन्धरा , ककोर बुजुर्ग , गौरी गंगाप्रसाद, उमरी, खोयला, अटा, अधासी, अलीपुर कमालपुर में वर्षों पुराने कुल 31 मामलों को मिशन समाधान के अन्तर्गत राजस्व व पुलिस ने चकमार्ग, नाली/कूल, तालाब, खेल का मैदान व बंजर भूमि आदि की पैमाइश कर निशान देही कराते हुए अवैध कब्जा हटवाया गया। इसके साथ-साथ आपसी विवादित मामलों का भी निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील अजीतमल के ग्राम कस्बा बाबरपुर, पचदेवरा, मलगवा, महमूदपुर पैगूपुर, सुरायदा, शाहपुर, शाहबाजपुर, राजपुरा, अटसू,शेरन्दाजनगर, राऊपुर, बीसलपुर,जलूपुर, मिर्जापुर, जगदीशपुर, लाल का पुरवा, बिलवा हैदरपुर, बहादुरपुर ऊंचा, नवादा ज्वाला प्रसाद में वर्षों पुराने सहित कुल 41 मामलों को मिशन समाधान के अन्तर्गत राजस्व एवं पुलिस ने चकरोड , चकमार्ग, तालाब , पट्टा , पानी निकासी व बंजर भूमि आदि को आपसी सहमति के आधार पर पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने के साथ-साथ आपसी भूमि विवादित मामलों का भी निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसील बिधूना के ग्राम कुरपुरा, बबीना सुखचैनपुर, पुर्वा पदटी, बरकापुर्या, रावतपुर, बन्दरपुर देहाती, कुर्सी, बलपुर बला सांवलिया, सराय कछयाहा, नोनकपुर मल्लपुर, भारपुर आशा बदरीक्षा फफूंद, छछूद, मोहम्मदाबाद, बीसरमऊ, बोर्डपुर शहरी, सुभानपुर, लहटीरिया, रजुआमऊ, सलेमपुरलीपुर इटेली, गुवारी, पटना बेला, बडेराहार, गस्तीशी, अमेसी, उसराहा, कैथाया, पुर्वा भदौरिया बेला, ओरो, पिपरौली शिव, बल्लपुर राजपुर, कालाधोडा, गनापुर रामपुर खास गढदाना, ऐरवाटीकुर, तुरकपुर यासीन, दोवामाफी, उदईपुर, पदमा एरवा, सगला भारामल, पखनगोई, फैजुल्लापुर, बहादुरपुर सहार, महाकमीत, शहबाजपुर विधुना, डोडापुर, सौथरा, पुर्यापण्डपुर, पुर्वादानशाह, सहायल, बादशाहपुर छौक, जीबा शिरसांनी, हरवंशपुर, अमोआहार, असैनी, हरसोली, विझाई, नौगवा, आता, निरंजनापुर में वर्षों पुराने कुल 52 मामलों को मिशन समाधान के अन्तर्गत राजस्व व पुलिस की टीमों ने आवासीय पट्टों, चकमार्ग, चकरोड, बंजर भूमि , नाली/कूल, बंजर भूमि आदि के विभिन्न मामलों को चिन्हित /पैमाइश कराते हुए कब्जा मुक्त कराने के साथ-साथ आपसी विवादित मामलों का भी निस्तारण किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes