थाना डबरा सिटी पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही

थाना डबरा सिटी पुलिस ने वारदात की नियत से खड़े एक बदमाश को 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 07.06.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 07.06.2025 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक युवक अवैध हथियार लिए किसी वारदात करने की नियत से हरिपुरा तिराहा ईट भट्टा के पास खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा ने थाना डबरा सिटी पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में फायर आर्म्स की घटनाओं को रोकने हेतु एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा पुलिस की टीम को लगाया गया है। दिनांक 07.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान हरिपुरा तिराहा ईट भट्टा के पास डबरा में अवैध हथियार लिए बदमाश के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक युवक खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरकर उसे रोका गया और पूछताछ करने पर उसने निवासी दर्शन कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा संदेही की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा कारतूस के पाया गया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से थाना डबरा सिटी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल, सउनि गोवर्धन सिंह, प्र.आर. दिनेश सिंह, आर. अविनाश पटसारिया, आर. गौरव यादव, आर. शिवम पाल, आर. सत्यम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes