Skip to main content

Aaj Tak24x7

*पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

*पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलि*

 

 

 

 

8/6/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

================

 

शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र स्थित मलेरिया कोठी के पीछे रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक ने रविवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 

मृतक की पहचान पदम पुत्र नेकतिया निवासी मलेरिया कोठी के पीछे, फतेहपुर के रूप में हुई है। भतीजे मुकेश ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने चाचा पदम को मोटर चालू करते हुए देखा था, लेकिन कुछ देर बाद जब घर के कमरे में गए तो उनका शव फंदे पर लटका मिला।

 

वहीं, मृतक की पत्नी का कहना है कि सुबह उसकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह दवा लेने मेडिकल गई हुई थी। जब वह लौटकर घर आई तो पति का शव फांसी पर लटका मिला।

 

कोतवाली में पदस्थ एसआई हरिशंकर शर्मा ने बताया कि युवक ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

 

वाईट SI कोतवाली

 

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7