गीता ठाकुर की रिपोर्ट
*नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जेवर एयरपोर्ट हेतु तैयार की जा रही इमरजेंसी रोड का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया स्थलीय निरीक्ष।*
*एनएचएआई द्वारा रोड निर्माण को लेकर अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्य में तेजी लाते हुए तय समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश**डीएम वाॅर रूम गौतम बुद्ध नगर से।*
*नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जेवर एयरपोर्ट हेतु तैयार की जा रही इमरजेंसी रोड का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया स्थलीय निरीक्षण।*
*एनएचएआई द्वारा रोड निर्माण को लेकर अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्य में तेजी लाते हुए तय समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश*
*गौतम बुद्ध नगर 09 जून, 2025*
आज डीएम मनीष कुमार ने जेवर पहुंच कर एयरपोर्ट हेतु नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की जा रही 8 किलोमीटर लंबी 30मी0 चौड़ी इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह द्वारा एयरपोर्ट हेतु तैयार की जा रही इमरजेंसी रोड के कार्य कि वर्तमान तक की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट हेतु इमरजेंसी रोड निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यों का बहुत ही गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसके किसी भी कार्यों में शिथिलता न बरती जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि कार्य को ससमय में पूर्ण किया जा सके।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।