Skip to main content

Aaj Tak24x7

पावन ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को प्रसाद वितरण किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हृदय से प्रसन्नता व्यक्त की
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति के सक्रिय सदस्य अखिलेश पोरवाल व महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की सक्रिय सदस्य सीता पोरवाल द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को आज दिनांक 10 जून को शाम 6 बजे महावीर गंज, औरैया स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ज्येष्ठ मास का धार्मिक महत्व व्रत-उपवासों के साथ इस माह में हनुमान जी, शिव जी व विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। गौरतलब है कि इस माह गंगा दशहरा पर गंगा स्नान, निर्जला एकादशी व बड़े मंगल जैसे व्रतों को रखने तथा विधि-विधान से पूजा पाठ आदि करने से समस्त मनोकामनाएं, सुख-समृद्धि के साथ व्यक्ति को पुण्य-फल तथा धार्मिक आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज के दिन लोग बड़वा मंगल के नाम से बजरंगबली की पूजा-अर्चना के उपरांत बड़ी श्रद्धा व प्रेम के साथ प्रसाद भंडारा भी वितरित करते हैं जिससे उनको आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति होती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा, औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिव कुमार पुरवार, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू),कपिल गुप्ता, राकेश अवस्थी, ऋषि पोरवाल, पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, शिक्षक अमित गुप्ता, देवेंद्र आर्य, शिक्षक अर्पित गहोई, अनिल पोरवाल, मोहिनी, मनोज पुरवार, अरविंद सिंह, पटू गहोई, हिमांशु दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7