भाटपचलाना पुलिस ने 9 लाख रुपये के तार चोरी का खुलासा किया

लोकेशन //भाट पचलाना /// संजय आचार्य की रिपोर्ट

 

5 चोर पकड़े गए, पिकअप वाहन और 60 लीटर कच्ची शराब भी जब्त
भाटपचलाना पुलिस ने हाईटेंशन लाइन के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी में शामिल 5 आरोपियों को पकड़ा है और उनके पास से करीब 9 लाख रुपये के तार, घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन और 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है
एक बिजली कंपनी बड़नगर से बेरछा तक हाईटेंशन लाइन डाल रही थी। 7 जून की रात गांव बालोदा लक्खा और बालोदा कोरन के बीच कच्चे रास्ते पर रखे तार चोरी हो गए थे। इन तारों का वजन 3045 किलो और कीमत लगभग 9 लाख रुपये थी। कंपनी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी ने अपनी टीम के साथ जांच शुरू की। गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सायबर सेल की मदद ली गई। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी के तार एक बोलेरो पिकअप में रतलाम ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत रूनिजा-धमाना रोड पर घेराबंदी की और वाहन को रोक लियाऔर
गाड़ी में 5 लोग बैठे थे और पीछे 13 बंडल तार रखे थे। जब बंडलों को खोला गया तो उसमें वही एल्युमिनियम के मोटे तार मिले जो चोरी हुए थे। साथ ही गाड़ी में रखी दो केनों में 60 लीटर कच्ची शराब भी मिली, जिसके लिए कोई लाइसेंस नहीं था।

बाइट==जीडीपी आकांक्षा बी बेछोटे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in