Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर में चेकिंग के दौरान दतिया के भाजपा नेता की कार पर जुर्माना- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश ANNOTIA ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

 

चेकिंग के दौरान एक अन्य कार भी पकड़ी गई, जो दतिया के भाजपा नेता की बताई जा रही है। इस पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह “उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दतिया” लिखा हुआ था और भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ छपा हुआ था। पुलिस ने इस पर भी चालान किया। कार चालक ने कई बहाने बनाए और नेताओं से फोन भी करवाए, लेकिन पुलिस ने चालान किए बिना कार नहीं छोड़ी।
इसके अलावा ग्वालियर में ASP के निर्देशन में काली फिल्म चढ़ी हुई अनेक गाड़ियों पर सख्ती से कार्यवाही की गई|

aajtak24x7
Author: aajtak24x7