रोजगार मेला एवं युवा संगम कार्यक्रम

लोकेशन ///बड़नगर * संजय आचार्य की रिपोर्ट*

 

आज दिनांक 18.06.2025 को बड़नगर विकासखंड में माननीय विधायक महोदय श्री जितेंद्र उदय सिंह जी पंड्या के सरंक्षण एवं मार्गदर्शन मे रोजगार मेले एवं युवा संगम का आयोजन किया गया] इस रोजगार मेले में मध्य प्रदेश गुजरात एवं राजस्थान की 24 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन 24 कंपनियों मैं 700 रिक्त पदों पर 743 युवक युवतियों का पंजीयन किया जिसमें से 328 युवक युवतियो का चयन किया गया एवं आरसेटी प्रषिक्षण संस्थान उज्जैन में प्रषिक्षण हेतु 60 युवक/युवतियों का चयन किया गया। ग्रामीण बेरोजगार युवक एवं युवतियो का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र विधायक महोदय के माध्यम से वितरित किए गए साथ ही माननीय विधायक महोदय द्वारा आजीविका मिशन अंतर्गत गठित 64 स्वयं सहायता समूहों को 213 लाख की ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय द्वारा ऐसे आयोजन समय-समय पर बड़नगर ब्लॉक में आयोजित करने की बात कही गई जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जा सके। उक्त रोजगार मेले में बड़नगर नगरपालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या जी] जनपद पंचायत बड़नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उमरावसिंह राठौर] उपाध्यक्ष अजबसिंह देवड़ा के द्वारा युवाओं का मार्गदर्षन किया गया तथा जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक और समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी राज्य ग्रामीण आजीविक मिषन जनपद पंचायत बड़नगर के ब्लॉक प्रबंधक राजेन्द्र पांचाल द्वारा दी गई।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक श्री जितेंद्र उदय सिंह जी पंड्या अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय बड़नगर द्वारा किया] अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़नगर] जिला रोजगार कार्यालय उज्जैन एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत बड़नगर द्वारा आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में तहसीलदार महोदया माला राय, आजीविका मिषन जिला परियोजना प्रबंधक अमित ब्रिजवानी] जिला प्रबंधक स्कील श्रीमती छाया भार्गव, कंचन कड़वे, बी.एम.ओ. बड़नगर विजेन्द्र अजनार, मुख्य नगरपालिका सी.एम.ओ. बड़नगर मंषाराम निगवाल, थाना प्रभारी बड़नगर अषोक कुमार पाटीदार] प्राचार्य आईटीआई कॉलेज बड़नगर सर्वेष माथुर] राजस्व निरीक्षक धर्मेन्द्रसिंह पंवार] सहायक ब्लॉक प्रबंधक एनआरएलएम संतोष अलावा। धर्मेन्द्रसिंह बंदेला। नीरू डावर] जितेन्द्र नर्गेष । सुरेन्द्र अकोले

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in