Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना अंतर्गत प्रशिक्षक /अध्यापकों का चयन पारदर्शिता के साथ करें सुनिश्चित।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

हर जरूरतमंदों को बेहतरीन शिक्षा/ प्रशिक्षण देकर बनाएं काबिल ताकि वह अपने जीवन में अच्छा रोजगार प्राप्त कर हो सफल।

 

औरैया 18 जून 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए यह महात्वाकांक्षी योजना संचालित की है। इसका अधिक से अधिक लाभ छात्रों को दिए जाएं। उन्होंने सभी संबंधितों को मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना अंतर्गत प्रशिक्षक /अध्यापकों का चयन पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। जिससे जरूरतमंद बेहतरीन शिक्षा/ प्रशिक्षण प्रदान करके अपने जीवन को आगे बनाने में सफल हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी एवं समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in