रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
गुरुवार की भोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहार से कानपुर जा रही ट्रक चालक को नीद की झपकी आने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे झाड़ी में जाकर मकान की दीवार से टकरा गई। ट्रक चालक के फंसे होने की सूचना भर में जैसे ही हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा को हुई तो वह मौके पर जा पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सड़क हादसों में घायलों की मदद में हमेशा सक्रिय रहने वाले प्रमोद ओझा के त्वरित निर्णय की चर्चा हर जुबान पर रही। चौकी इंचार्ज महाराजगंज विरेन्द्र कुमार ने बताया कि हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया था जहां से जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है।
घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत तेलियाडीह गांव के पास भोर में 4 बजे के करीब की बताई जा रही है बताया जाता है की बिहार से मक्का लाज कर कानपुर जा रही ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गई और झाड़ी में जाकर एक घर के दीवाल से टकरा गई। ट्रक का चालक टक्कर के बाद ट्रक के मलवे में फंस गया। और घंटे फंसा रहा। सूचना पर घायलों की मदद में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले हाइवे देवदूत के नाम से चर्चित प्रमोद ओझा पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। प्रमोद ओझा ने पुलिस और स्थानीय की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाल और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की पहचान रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र पांडे उमरी निवासी सर्वेश यादव 24 पुत्र राम खेलावन के रूप में हुई जबकि खलासी महेंद्र सिंह 50 पुत्र देशराज सिंह निवासी कठेती थाना गजनेर जिला कानपुर को हल्की चोट आई थी। घटना स्थल पर डायल हंड्रेड और महराजगंज चौकी की पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की लगातार मदद करते चले आ रहे हैं। प्रमोद ओझा घायलों की मदद को अपने स्वागीय बाबा को सच्ची श्रद्धांजलि समझते हैं।कारण यह कि उन्होंने अपने बाबा को भी सड़क हादसे में खोया है।जिससे वह उपचार के अभाव मे किसी घायल को देरी न हो जाए इस लिए मदद की मुहिम चला रहे हैं।



