Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरधना थाना क्षेत्र के दबथूआ गांव में कृषि भूमि की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया दोनों ही पक्षों ने थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफतहरीर तथा कार्रवाई की मांग की है।

मेराज पठान की रिपोर्ट

गांव निवासी आशु पुत्र श्यामवीर ने तहरीर देकर बताया कि गांव स्थित खसरा नंबर 1370 में गांव का ही एक किसान आधा बीघा का हिस्सेदार है लेकिन उक्त किसान ने जबरन उनकी जमीन का कच्चा डेढ़ बीघा हिस्सा दबाया हुआ है। तहरीर में बताया कि 2 दिन पूर्व जब वह अपने खेतों पर पहुंचा तो वहां गांव के ही उक्त आरोपी मुकुल ने खेत में बने देवता तथा वहां पर लगा बीतोड़ा खुर्द बु रद करते हुए बितोडे को जला दिया। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो तीन महिलाओं सहित लगभग पौन दर्जन लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिसमें वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। आशु ने बताया कि बुधवार 11:30 बजे तहसील से कानून को और लेखपाल जमीन की पैमाइश करने आए तो विपक्षी भी वहां पहुंच गए और फिर उनके साथ मारपीट की तथा प्रार्थी की पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं दूसरे पक्ष सुशीला पत्नी सुरेश पाल ने भी आरोप लगाया कि वह मौके पर पहुंचे लेखपाल और कानूनगो से अपनी जमीन की पैमाइश कर रहे थे इसी बीच आरोपी वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में थाना इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है जांच के लिए क्षेत्रीय इंचार्ज को भेजा जा रहा है कानूनी कार्रवाई की जाएगी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7