Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमन और उसके पिता नासिर दोनों मिलकर बापू नगर में गुंडागर्दी करते हुए लोगों से जीने का टैक्स लिया करते थे।

इतना ही नहीं सरकारी बोरिंग पर कब्जा कर लिया था और यहां पानी लेने आने वाले लोगों से ₹200 की हफ्ता वसूली भी की जाती थी। मोहल्ले में अगर कोई मेहमान आता था तो मेहमान के दस्तावेज जांच के नाम पर उसके साथ मारपीट कर उनसे भी रुपए पैसे की मांग की जाती थी। ऐसी ही मारपीट जब युवक शाहबाज के साथ की गई तब युवक ने मोघट थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत का पिटारा जब काफी भर गया तब खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार शाम को मोहल्ले में दहशत फैलाने वाले गुंडे का उसी के मोहल्ले से जुलूस पूरे शहर में निकाला गया। ताकि लोगों के अंदर से उस गुंडे का खौफ खत्म हो। गुंडे का जब जुलूस निकाला जा रहा था तो उसके जुलूस को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल आरोपी बेटे अमन को जेल भेज दिया गया है और पिता नासिर की तलाश जारी है। अमन पर छह अपराध दर्ज है वही पिता नासिर पर 28 अपराध दर्ज है खंडवा जिला पुलिस की कार्यवाही की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7