Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिले में बतौर जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर पद पर पदस्थ धीरज गुप्ता का स्थानांतरण कर दिया गया है

खरगोन।

। इस स्थानांतरण पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक ने आपत्ति दर्ज कराई है। शुक्रवार को एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंची कार्यकर्ताओं ने मिशन संचालक के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर स्थानांतरण रोकने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गुप्ता पिछले 5 साल से जिले में पदस्थ है। उनकी कार्यशैली ओर व्यवहार अनुकूल होकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। गुप्ता ने हमेशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उनके स्थानांतरण के कार्य बाधित हो सकता है। इसलिये उनका स्थानांतरण स्थगित किया जाय।
बाईट रेखा रणछोरे
जिला अध्यक्ष खरगोन से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7