Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया भव्य आयोजन

रिपोर्ट _ विजय कुमार
लोकेशन_ कुशीनगर

स्लग _

एंकर _ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत हेतिमपुर में अखिल विश्व भारतीय गायत्री परिवार के तत्वाधान में एक भव्य एवं वृहद आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अर्जुन मधेशिया ने किया, जो गायत्री परिवार के सदस्य हैं। हेतिमपुर इकाई के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय और सभी सभासद भी मौजूद थे।सभी ने योगासन किया और योग गुरु के दिशा-निर्देश में विभिन्न योगासन का अभ्यास किया। इस अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और बीमारियों से निजात पाने के लिए योग को आवश्यक बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन से लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बाइट _ वीरेंद्र यादव
नगर पंचायत अध्यक्ष हेतिमपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in