आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया 21 जून 2025 – जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंयक चौहान के दिशा-निर्देशन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैफ अहमद की अध्यक्षता व महेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कुशल नेतृत्व में जनपद न्यायालय औरैया के परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में रविकान्त तिवारी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य / योग प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। हमें स्वयं योग करना चाहिए तथा अपने परिवार वालों को भी योग करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सदर तहसील औरैया, जिला कारागार इटावा/औरैया व बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर तथा योग दिवस मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा समस्त न्यायिक कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



