एंकर -खबर विकासखंड बैढ़न के सेक्टर शासन अंतर्गत आदर्श ग्राम पिपरा से है जहाँ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 21जून को ग्यारहवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,इस दौरान सरपंच राम शुभम पनिका,सचिव राम भगवान वैस,उपसरपंच विद्यासागर वैस, प्रधानाध्यापक सतीश कुमार पांडेय,नर्मदा सेवा समिति से कार्यक्रम रमेश कुमार, परामर्शदाता सीमा भारती, लोक सेवक एवं ग्रामीण जन विद्यार्थी मौजूद रहे।
वहीं सभी की उपस्थिति में करें योग,रहे निरोग को लेकर योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ,कार्यक्रम के पश्चात आदर्श ग्राम पिपरा में लगे उपवन बगीचे का भ्रमण भी कराया गया साथी विभिन्न किस्म के पौधों की उपयोगिता व जानकारी भी दी गई


