Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास

 

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज दिनॉक 21-6-25 को पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष जैन की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से मान्नीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।
योगाभ्यास कार्यक्रम मे रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, सूबेदार रूमा तेकाम, सूबेदार प्रतिभा ठाकुर , योगा इंस्टै्रक्टर सहायक उप निरीक्षक हंसराज सोनी, प्रधान आरक्षक राजेश गर्ग सहित लगभग 100 पुलिस कर्मियों ने भाग लेते हुये सहर्ष योगाभ्यास किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in