हसनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर गरजी भाकियू शंकर, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन

 

हसनपुर, अमरोहा।
हसनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भाकियू शंकर ने किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार और निजीकरण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए मांगपत्र सौंपा।चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि हसनपुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बंद करने के नाम पर सही सेंटरों को भी बंद किया जा रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की 5 लाख की नई लिमिट अभी तक ग्रामीण बैंकों में लागू नहीं हुई, जिससे किसान परेशान हैं।
उन्होंने मांग की कि किसानों को बिजली की 10 घंटे निर्बाध आपूर्ति, प्राकृतिक खेती को उचित मूल्य, भू-माफियाओं से जमीन मुक्त कर गौशालाएं बनाना, और खूंखार कुत्तों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
नवनिर्मित तहसील भवन को अब तक चालू न किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। भाकियू शंकर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन में चौधरी धर्मवीर, हरि सैनी, बबिता रानी, रवि चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in