Skip to main content

Aaj Tak24x7

कथित आर्मी जवान ने युवती के साथ किया दुराचार वीडियो वायरल करने की धमकी मामला हुआ दर्ज

जबलपुर मध्य प्रदेश

स्लग =

एंकर = जबलपुर की ओमती इलाके के होटल में एक कथित सेना के जवान के द्वारा युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आए हैं बताया जाता है कि सिवनी निवासी युवती की दोस्ती मुरैना के रहने वाले अंकित मीणा के साथ हुई थी अंकित मीणा ने खुद को सेना का जवान बताया और इसके बाद युवती को जबलपुर के ओमती इलाके में स्थित एक होटल में बुलाया यहां पर उसने युवती के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिए।बाद में वह युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा। युवती ने मामले की शिकायत सिवनी थाने में भी की है इसके बाद जबलपुर की ओमती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ओमती थाने के प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की पहचान मुरैना निवासी युवक से हुई थी जिसके बाद उसने जबलपुर के होटल में युवती को बुलाया और उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम देकर वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि युवक खुद को सेना का जवान बता रहा है और युवती को वीडियो वायरल होने की धमकी भी देता रहा मामले की शिकायत ओमती पुलिस ने दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

 

aajtak24x7
Author: aajtak24x7