Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक मित्र शिवांश सिंह को सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने पर किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिकों को प्रेरित करने के लिए चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

ट्रैफिक मित्र शिवांश अब तक 406 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना के दौरान कर चुके है मदद
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा प्रमाण पत्र देकर रोड सेफ्टी के लिए किए गए कार्यों की सराहना की
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों की लगातार मदद करने पर ट्रैफिक मित्र शिवांश सिंह निवासी बदरा अनूपपुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की मदद करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
ट्रैफिक मित्र शिवांश को कार्यालय में सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसी तरह कार्य करने की प्रेरणा दी एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ट्रैफिक मित्र शिवांश ने पुलिस अधीक्षक से वार्तालाप के दौरान बताया कि अब तक उन्होंने 406 व्यक्तियों की दुर्घटना के दौरान मदद कर चुके है एवं हाईवे पर विचरण कर रहे 150 से अधिक मवेशियों को रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाया है ताकि कोई भी दुर्घटना ना हो सम्मान कार्यक्रम के दौरान यातायात हाईवे चौकी प्रभारी उपस्थित रहे

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7