आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया 24 जून 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुये खाद्य व्यापारियों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं जॉच के सरल घरेलू उपाय विषयक कार्यशाला कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित की गयी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने खाद्य पदार्थों की सुरक्षा, गुणवत्ता एवं पोषकता को फसल उत्पादन से लेकर मानव आहार की थाली तक खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता अक्षुण्ण बनाये रखने सम्बन्धी प्रबन्धन प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी गयी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 नियम व विनियम 2011 के सुसंगत धाराओं एवं खाद्य व्यापारियों के दायित्वों को बताया गया। खाद्य पदार्थ मिलावट सम्बन्धी जॉच के सरल घरेलू उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर ही खाद्य पदार्थों की जॉच आसानी से करते हुए खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता से संतुष्ट हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा व्यापारियों को नियमों के अनुसार खाद्य कारोबार का संचालन करते हुए उपभोक्ताओं को प्रत्येक दशा में शुद्ध, सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का विक्रय सुनिश्चित किये जाने का निर्देश प्रदान किया गया। विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गोष्ठी जागरूकता कार्यक्रम व अन्य माध्यमों से व्यापारियों को खाद्य व्यापार के सम्बन्ध में जागरूक करें और आवश्यकतानुसार प्रवर्तन कार्यवाही भी सम्पादित करें।
कार्यशाला में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी बृजेन्द्र गुप्ता, संजय दीक्षित, विनय पोरवाल, लालू गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शिवदत्त, धीरज शुक्ला एवं अन्य लगभग 200 व्यापारीगण उपस्थित रहे।
उक्त पश्चात खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय कमेटी का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विभाग को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों की निरन्तर जॉच की जाये एवं अन्य विभागों का सहयोग लेकर कार्यवाही की जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त(खाद्य)-।।, बॉट एवं माप अधिकारी, वाणिज्यकर अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, मण्डी सचिव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



