मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को समय से करें पूर्ण।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की समय-समय पर जांच कर आख्या कराएं उपलब्ध।

कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित ठेकेदार/ निर्माणदायी संस्था के विरुद्ध होगी कार्यवाही।

औरैया 24 जून 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने शेरपुर सरैया में नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन की गुणवत्ता व प्रगति को स्थल पर पहुंच कर देखा और संबंधित कार्यदायी संस्था व ठेकेदार से अब तक किए गए कार्य के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की, जानकारी में अवगत कराया गया कि अब तक किए गए कार्य समयबद्धता के अनुरूप किया गया है और यह आस्वस्त किया गया कि सभी कार्य मानक व गुणवत्ता के अनुरूप समय से पूर्ण कर लिए जाएंगे।
उक्त द्वय अधिकारियों ने कहा कि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण का आयोजन शासन के दिशा निर्देशों पर किया जा रहा है इसके तहत गड्ढा खुदाई आदि का कार्य कराते हुए वृक्षारोपण के दौरान वृक्षारोपण कर लिया जाए जिससे भविष्य में रोपित पौधों से शुद्ध हवा, छाया आदि मिल सके। इस अवसर पर निर्माणदायी संस्था निर्माण खण्ड भवन लोक निर्माण इकाई कानपुर के अधिकारियों से पूल्ड हाउस टाइप फोर आवासों का निर्माण कार्य तथा बिधूना में निर्माणाधीन उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि के भवनों का भी कार्य शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरित करने को कहा जिससे उन्हें उपयोग में लाया जा सके।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन लोक निर्माण इकाई कानपुर ,सहायक अभियंता निर्माण खंड भवन लोक निर्माण इकाई कानपुर, निर्माण कर्ता फॉर्म के प्रतिनिधि सौरभ सिंह सहित संबंधित ठेकेदार आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in