(मॉडल स्कूल मे 25 एवं 26 जून को लगेगी प्रदर्शनी)
वर्तमान समय विज्ञान का युग है, जिसमे बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ सूचना एवं प्रोद्योगिकी से जोड़ना है, इसी के लिए भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना शुरू की गयी है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने बताया कि जबलपुर मे इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 25 जून से 26 जून 2025 को शास मॉडल स्कूल मे आयोजित है। इस प्रदर्शनी मे वर्ष 2023-24 के 46 बच्चें एवं वर्ष 2024-25 के 78 बच्चें कुल 124 चयनित छात्र छात्रा अपने विज्ञान के प्रोजेक्ट के साथ शामिल होंगे।
जिला विज्ञान अधिकारी श्री डी के गुप्ता के द्वारा इस सम्बन्ध मे बताया गया कि बच्चें अपने स्कूल के माध्यम से इंस्पायर अवार्ड के लिए नाम नामांकित करते है, चयनित होने पर भारत सरकार सूचना एवं प्रोद्योगिकी के द्वारा DBT के माध्यम से 10 हजार कि राशि प्रदान कि जाती है। जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शित प्रोजेक्ट मे से भारत सरकार के नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सदस्यों कि उपस्थिति मे जिला स्तर कि निर्णायक कमेटी के द्वारा 10 प्रतिशत छात्रों का चयन करके उनको राज्य स्तर की प्रदर्शनी मे भेजा जाता है।
विभाग,भारत सरकार द्वारा शिक्षा मे विज्ञान एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड योजना शुरू की गयी है।
प्रदर्शनी की पूरी तैयारी मॉडल स्कूल मे हो गयी है, बच्चें भी प्रदर्शनी को लेकर बहुत उत्साहित है। सभी अपने अपने चयनित विषय पर प्रोजेक्ट बनाकर लायेगे।प्रथम दिवस प्रातः 9:00 बजे से 11:00 तक बच्चों का रजिस्ट्रेशन होना है, इसके पश्चात् प्रोजेक्ट का प्रदर्शन शुरू होगा।
भवदीय
घनश्याम सोनी
जिला शिक्षा अधिकारी
जिला जबलपुर
मोबाइल -9425151451



