लोकेशन ढीमरखेड़ा कटनी

शौचालय बाथरूम बिजली ठप्प, केंद्र छोड़ जाना पड़ता है बाहर
ढीमरखेड़ा । जनपद ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में तकरीबन 20 बच्चे पढ़ते हैं इन बच्चों के लिए पीने के पानी और शौचालय, बाथरूम की सुविधा नहीं है जहां छोटे छोटे बच्चों को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सीसी रोड में नाली न होने के कारण बारिश के मौसम में आंगनबाड़ी केंद्र में जाने पर बच्चों को रोड में भरे पानी से गुजर कर जाना पड़ता है । वहीं ग्रामीणों ने पंचायत एवं जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को इस गंभीर समस्या की शिकायत दी गई है। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आपको बता दें आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पानी के लिए दो सौ मीटर दूर लगे हैंडपम्प के पास जाकर पानी उपलब्ध है जहां से नौनिहालों को अपनी प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्र में छोटे छोटे बच्चों के लिए शौचालय बाथरूम न होने से शौच के लिए केंद्र के बाहर जाना पड़ता । केंद्र में बिजली व्यवस्था ठप्प होने से बच्चों को क्लास रूम में भीषण गर्मी को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीण अंकुर,पिंसा बाई, भूरी बाई, अरविंद, गिर्रो बाई, गोविंद,मंहगू, रामकुमार अन्य।
इनका कहना
आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय बाथरूम, बिजली सुविधा थी किन्तु पिछले वर्ष अधिक वर्षा होने से गांव बाढ़ की चपेट में आ गया था इन्हीं कारणों से शौचालय बाथरूम बिजली सुविधा छतिग्रसत हो गये । केंद्र में बाउंड्री वॉल बनवाया गया है। अन्य समस्याओं का सुधार कार्य कराया जायेगा।
आरती यादव
महिला बाल विकास अधिकारी ढीमरखेड़ा


