Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में सर्पदंश की दो घटनाएं, दो लोग अस्पताल में भर्ती।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । दुद्धी तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक 8 वर्षीय बालक एडिशन कुमार को करैत सर्प ने काट लिया, जबकि दूसरी घटना में विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में एक विवाहिता संगीता देवी को विषैले सर्प ने काट लिया।
8 वर्षीय एडिशन कुमार पुत्र गंभीर सिंह निवासी बाघडू को मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे अपने घर में बिजली न रहने के कारण जमीन पर सोया था, तभी करैत सर्प ने बालक को हाथ में काट लिया। परिजन रात्रि में ही बालक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां बालक का इलाज चल रहा है।
वहीं विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे एक विषैले सर्प ने विवाहिता संगीता देवी 29 पत्नी लालू यादव को काट लिया।
महिला घर के आंगन में बने शौचालय के बगल में रखी जलावनी लकड़ी निकाल रही थी इसी दरमियान लकड़ी में छिपे सर्प ने हाथ में काट लिया। परिजनों ने तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उधर बीते दिन मंगलवार की शाम डुमरडीहा निवासिनी शंकुतला देवी 45पत्नी सुभाषचंद को भी एक सर्प ने डस लिया था जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया था जिसे इलाज के बाद आज बुधवार को जांच उपरांत चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7