ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट
/यातायात पुलिस कंपू द्वारा रॉक्सी पर बंद पड़ी पार्किंग के बाहर रखे वाहनg किए जप्त और बिल्डिंग मालिक को पार्किंग चालू रखने की दी समझाईस एवं मदाखलत टीम के साथ मिलकर रॉक्सी पुल पर यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेलो के विरुद्ध की संयुक्त कार्यवाही/
ग्वालियर । 26.06.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो एवं यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध मदाखलत टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की मुहिम लगातार जारी हैं ।
रॉक्सी पुल पर बेशमेंट में बनी पार्किंग बंद पाई गई जिसके बाहर खड़े वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया और उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई और बिल्डिंग के मालिक को समझाइश दी गई कि पार्किंग को सुचारू रूप से संचालित रखे जिससे वाहन निर्धारित स्थान पर पार्क हो सके और यातायात सुचारू रूप से बिना किसी अवरोध के संचालित बना रहे । इसी क्रम में मदाखलत टीम के साथ मिलकर रोड़ पर हाथ ठेले एवं दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें दो हाथ ठेलो को जप्त कर नगर निगम कार्यालय डीबी सिटी भिजवाया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस कंपू द्वारा ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के विरुद्ध 04 चालानी कार्यवाही की , मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर गोली की आवाज निकालने वालो के विरुद्ध 02 चालानी की , अमानक नंबर प्लेट लगाकर चलने वालों के विरुद्ध 11 चालानी कार्यवाही की एवं रोंग साइड वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 02 चालानी कार्यवाही कर कुल चालानी संख्या 19 एवं कुल शमन राशि 10500 जमा कराई गई ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा ,सूबेदार श्री प्रबल यादव, नगर निगम मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।



