हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा कला इंडियन प्रेट्रोल पम्प के पास हुआ था हादसा
— अपनी कार से घायल वृद्ध को पहुंचाया अस्पताल
बस्ती। गुरुवार की सुबह बस्ती अस्पताल में मरीज देखने जा रहे मोटरसाइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात महान ने ठोकर मार दिया जिससे वह घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा सूचना पर घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचने वाले हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और अपनी कर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे की बताई जा रही है बताया जाता है हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा कला इंडियन प्रेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात बहन की ठोकर से हरैया से बस्ती की तरफ जा रहा मोटरसाइकिल सवार
राम उजागिर 62 पुत्र गुर्जन निवासी अमोढा खास पेडरहिहा थाना छावनी जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घायलों की मदद को लेकर चर्चित हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और गंभीर अवस्था में घायल वृद्ध को उपचार के लिए अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। पीआरबी टीम भी मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के जरिए सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक हरिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से थाना क्षेत्र के कला पेट्रोल पंप बिहरा के पास 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा ने अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया था। पुलिस टीम भी मौके पर गई थी। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अमोढा गांव के प्रधान के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। बताया जाता है की हाईवे जो दूध के नाम से चर्चित प्रमोद ओझा सड़क हादसे में घायलों के लिए किसी फरिश्ते से काम नहीं है स्थानीय लोग एंबुलेंस और पुलिस से पहले सड़क दुर्घटना की सूचना प्रमोद ओझा को देते हैं।



