Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब के विरुद्ध जबलपुर पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 296 पाव देशी शराब जप्त

         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना चरगवॉ की टीम द्वारा 1 आरोपी को 296 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी चरगवॉ उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि दिनॉक 26-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि प्रत्येक साप्ताहिक बाजार में एक प्लास्टिक के टब बेचने वाला व्यक्ति मोटर सायकिल से चरगवॉ आता है जो अपने पास अधिक मात्रा मे शराब बेचने हेतु रखता है जो हीरापुर के रास्ते से चरगवॉ आने वाला है। सूचना पर घुघरी-हीरापुर के जंगल व नहर से लग रास्ते पर दबिश दी ग्राम हीरापुर से चरगवॉ की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 जेड टी, 2291 पर प्लास्टिक के टब लटकाये हुये आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम नवीन खताविया उम्र 26 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया घमापुर बताया जो चैक करने पर मोटर सायकिल मे बीच मे रखे एवं दोनों तरफ लटके प्लास्टिक के टबों  मे 5 बोरी मे 296 पाव देशी शराब कीमती 32 हजार 560 रूपये की रखी मिली जिसे मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7