नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अतर्गत जागरूकता हेतु आज खिलाड़ियों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों को बताते हुये नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गयी

🏏🥋🏑🏸’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अतर्गत जागरूकता हेतु आज खिलाड़ियों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों को बताते हुये नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गय

 

मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

*इसी तारतम्य में आज दिनॉक 29-7-25 को पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना मदनमहल अंतर्गत राईट टाउन स्टेडियम में खिलाडियों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुये नशे से दूर रहने की समझाईश देते हुये नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।*

*थाना गढा अंतर्गत गौतम मढिया स्थित ताईक्वांडो खिलाडियों एवं तक्षशिला कालेज के पास मैदान में खिलाडियों एवं अन्य लागो को एकत्रित कर बताया गया कि नशा स्वयं के शरीर के साथ साथ परिवार एवं समाज के लिये भी घातक है, हम स्वयं नशे से दूरी रखकर कर स्वस्थ शरीर, सुखी परिवार तथा सुखद समाज के निमार्ण में सहायक हो सकते है अतः हमेशा नशे से दूर रहें तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करें ।*

*इसी प्रकार थाना खमरिया अंगर्तत शासकीय हायर सेैकेन्ड्री स्कूल पिपरिया में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे से दूरी है जरूरी की समझाइश दी गई एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।*

*थाना कटंगी अतर्गत स्टेडियम के पास युवाओं को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुये नशे से दूरी है जरूरी, नशे को कहें ना. के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in