
अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 3 सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने एवं 1 कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश
ग्वालियर दिनांक 29 जुलाई 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मंगलवार को सुबह शहर में भ्रमण कर विकास योजनाओं की प्रगति देखी तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले तीन आउटसोर्स सफाई कर्मी की सेवा समाप्त करने एवं एक स्थाई सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री एवं नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी सिंह, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता, श्री मनीष यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सुबह गोले का मंदिर कटारे फार्म हाउस पर निर्मित हो रहे नगर निगम के कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय सीमा चार्ट अनुसार कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की प्रगति की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखें तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण हो यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात नगर निगम आयुक्त द्वारा मोतीमहल में बन रहे नवीन परिषद भवन का निरीक्षण किया। परिषद भवन के निर्माण की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिषद भवन के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कम समय सीमा में पूर्ण हो यह संबंधित अधिकारी ध्यान रखें एवं प्रति सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दें।
इसके पश्चात नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 58 वसंत विहार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। जिसमें तीन आउटसोर्स सफाई कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एक स्थाई सफाई कर्मी द्वारा भी लापरवाही के चलते संबंधित सफाई कर्मी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान साहिल, नीतू, रोहित, आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त का आदेश दीपक हरिया परमानेंट सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
सूचना क्र./1012/



