Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर निगम आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, देखी  सफाई व्यवस्था

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 3 सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने एवं 1 कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश

ग्वालियर दिनांक 29 जुलाई 2025-  नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मंगलवार को सुबह शहर में भ्रमण कर विकास योजनाओं की प्रगति देखी तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले तीन आउटसोर्स सफाई कर्मी की सेवा समाप्त करने एवं एक स्थाई सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री एवं नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी सिंह, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता, श्री मनीष यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सुबह गोले का मंदिर कटारे फार्म हाउस पर निर्मित हो रहे नगर निगम के कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय सीमा चार्ट अनुसार कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की प्रगति की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखें तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण हो यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात नगर निगम आयुक्त द्वारा मोतीमहल में बन रहे नवीन परिषद भवन का निरीक्षण किया। परिषद भवन के निर्माण की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिषद भवन के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कम समय सीमा में पूर्ण हो यह संबंधित अधिकारी ध्यान रखें एवं प्रति सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दें।
इसके पश्चात नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 58 वसंत विहार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। जिसमें तीन आउटसोर्स सफाई कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एक स्थाई सफाई कर्मी द्वारा भी लापरवाही के चलते संबंधित सफाई कर्मी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान साहिल, नीतू, रोहित, आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त का आदेश दीपक हरिया परमानेंट सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
सूचना क्र./1012/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in