जनपद के 220139 कृषकों के खाते में 44.02 करोड़ रूपये किसान सम्मान निधि के रूप में किए गए हस्तान्तरित।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

कृषकों को उनकी कृषि भूमि की मिट्टी का परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड किए गए वितरित।

औरैया 02 अगस्त, 2025/
बनौली, सेवापुरी, वाराणसी में आयोजित “पी०एम० किसान उत्सव दिवस” में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त देश के समस्त लाभार्थियों को डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तान्तरित की गयी। इस अवसर जनपद के मानस सभागार, कलेक्ट्रेट औरैया सहित समस्त विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों, साधन सहकारी समिति, FPO, PMKSY, मण्डी समिति पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का आयोजन हुआ जिसमें कृषकों द्वारा प्रतिभाग कर देखा एवं सुना गया। जनपद स्तर पर आयोजित में मा० विधायका श्रीमती गुडिया कठेरिया, मा० सांसद राज्य सभा प्रतिनिधि श्री मुकुट सिंह, प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी संतकुमार, उप कृषि निदेशक, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी आदि के साथ-साथ 207 कृषकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विधायका जी द्वारा कृषकों को उनकी कृषि भूमि की मिट्टी का परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया तथा उन्हे सन्तुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने के लिये बताया। पी०एम० किसान उत्सव दिवस के सीधे प्रसारण जनपद, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत, मण्डी समिति, साधन सहकारी समिति पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 21345 कृषकों ने प्रतिभाग किया। समस्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कृषि विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी द्वारा आयोजित कार्यकम से पूरे देश में कुल 9.7 करोड़ कृषकों के खाते में 20500 करोड़ रूपये हस्तान्तरित किया गया, जिसमें से उत्तर प्रदेश के 2.88 करोड़ कृषकों के खाते में 20वीं किस्त के रूप में प्रत्येक कृषक के खाते में 2 हजार रूपये हस्तान्तरित किए गए। जनपद औरैया में कुल 220139 कृषकों के खाते में 44.02 करोड़ रूपये हस्तान्तरित किया गया, जो कि जनपद के कृषकों को सम्मान के रूप में प्रदान की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes