Skip to main content

Aaj Tak24x7

परियट नदी के पास मिला मानव नर कंकाल, मचा हड़कंप

लोकेशन जबलपुर मध्य प्रदेश संवाददाता वीरेंद्र सिंह मोबाइल नंबर 77729 83743

स्लग-

एंकर: =पनागर थानांतर्गत परियट नदी के पास सहायक नदी ख़िरहैनी में सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक मानव नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।वही इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पनागर पुलिस को दी जहा सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले को विवेचना में लेकर शिनाख्ती के प्रयास किये गए।इस दौरान ख़िरहैनी से सूचना मिली की बीते दिनों 63 वर्षीय हब्बी लाल कोल नहाने के लिए नदी में गया था।जिसके कपड़े नदी के किनारे मिले थे।लेकिन हब्बी लाल कोल का पता नही चल सका था।वही पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए हब्बी लाल की तलाश कर रही थी।सूचना मिलने पर पुलिस ने हब्बी लाल कोल के परिजनों को मौके पर बुलाया जिन्होंने शिनाख्ती के दौरान मानव कंकाल हब्बी लाल होने की पुष्टि की।वही मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर दिया गया है और जांच जारी है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in