Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

आज तक 24×7 news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। विकास खण्ड दुद्धी अंर्तगत नगर पंचायत व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई गई। आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। जो इस वर्ष वेद पंचांग के तिथि अनुसार 15 अगस्त 2025 शुक्रवार की रात्रि 11:49 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त 2025 शनिवार की रात्री 9:34 बजे तक बताई गई थी ।मगर पंचांग तिथि अनुसार 16 अगस्त 2025 को पूरे क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जो दूसरे और तीसरे दिन रविवार और सोमवार को अपराह्न में अयोजित दहीहांडी का कार्यक्रम देखने को मिला जिसमे आज की युवा पीढ़ियों ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिया और श्री कृष्ण की प्रतिमा को साज,सज्जा के साथ डीजे के धुन पर थिरकते श्रद्धालू नवयुवकों ने श्री कृष्ण की शोभा यात्रा के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in