Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनता को समय पर मिले योजनाओं का लाभ, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीएल  बैठक में दिए निर्देश *

धार ( मध्य प्रदेश )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

**

धार** कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में समयावधि के पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता से जुड़े कार्य में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनजातीय कार्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग से शालाओं और छात्रावासों की इंस्पेक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ज्ञात रहे कि इसके लिए ग़ैर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। हॉस्टलों के निरीक्षण में मैनुअल के अनुसार 24 पंजीया देखने को अनिवार्य बताया गया। वहीं पाठ्यपुस्तक और साइकिल वितरण के लिए कैलेंडर बनाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण कराने के निर्देश दिए गए। आरटीई फीस प्रतिपूर्ति समय पर करने, ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह अपनाने और कार्यालय प्रमुखों को अपने स्टाफ से अधिक जानकारी रखते हुए सही नेतृत्व देने पर बल दिया गया। कर्मयोगी योजना के तहत शासकीय सेवकों की क्षमता निर्माण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।जिले में हेलीपेड निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी पैरामीटर के अनुसार ऐसी जगह चिन्हित करने की बात कही गई, जहाँ से पूरा जिला दूरी के हिसाब से कवर हो सके। इस कार्य के लिए एसडीएम और पीडब्ल्यूडी अभियंता को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड और सिकलसेल अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। नालछा के सामुदायिक रेडियो स्टेशन का कवरेज बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता हो। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने पर बल दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग पारदर्शिता और समयसीमा का पालन करते हुए योजनाओं और अभियानों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं, ताकि जनता को सीधा और समय पर लाभ मिल सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in