Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन समाधान के तहत तहसील बिधूना विकास खण्ड बिधूना के ग्राम पंचायत डोड़ापुर में पहुंचकर शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 21 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने मिशन समाधान के तहत तहसील बिधूना विकास खण्ड बिधूना के ग्राम पंचायत डोड़ापुर में पहुंचकर उक्त ग्राम निवासी श्याम बाबू द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तालाब पर सहदेव व राजेंद्र द्वारा अवैध कब्जा कर झोपड़ी आदि बनाने तथा आम रास्ता अवरूद्ध किये जाने की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार व लेखपाल को निर्देश दिए कि तालाब के क्षेत्रफल की नपती करते हुए आज ही कब्जा हटवाने और कब्जेदार द्वारा कब्जा न हटाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध धारा 67 की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि यादि अवैध कब्जेदार द्वारा कब्जा हटाने की कार्यवाही कर ली जाती है तो उनकी फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी आदि भी लेते हुए सुरक्षित रखें। उन्होंने तालाब की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए और ग्राम वासियों से कहा कि तालाब में कूडा आदि न डालें जिससे तालाब साफ व अच्छा दिखें। तालाब का क्षेत्रफल कब्जा कर कम न करें जिससे जलभराव की स्थिति हो और आप सभी को जलभराव से परेशानी उठानी पड़े।
इस अवसर पर तहसीलदार बिधूना शर्मनानन्द्र, ग्राम प्रधान लेखपाल, थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in