कॉम्बिंग गश्त के दौरान 271 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 322 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 124 स्थाई एवं 147 गिरफ्तारी सहित कुल 271 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 322 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना महाराजपुरा, बहोड़ापुर, माधौगंज एवं बिजौली में अवैध शराब का 01-01 तथा डबरा देहात में अवैध शराब के 02 एवं थाना करहिया में जुआ का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना हजीरा एवं हस्तिनापुर में 01-01 अवैध हथियार सहित आरोपियों को पकड़ा गया और थाना पुरानी छावनी में एक फरारी इनामी आरोपयिं को गिरफ्तार किया गया इसके अलावा 02 अन्य प्रकरणों में कार्यवाही की गई हैं।

ग्वालियर। 21.08.2025। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 20/21 अगस्त 2025 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री कृष्ण लालचंदानी, अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विशेष तौर पर चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 124 स्थाई वारंट, 147 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 167 गुण्डा एवं 155 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना महाराजपुरा, बहोड़ापुर, माधौगंज एवं बिजौली में अवैध शराब का 01-01 तथा डबरा देहात में अवैध शराब के 02 एवं थाना करहिया में जुआ का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और थाना हजीरा एवं हस्तिनापुर में 01-01 अवैध हथियार सहित आरोपियों को पकड़ा गया और थाना पुरानी छावनी में एक फरारी इनामी आरोपयिं को गिरफ्तार किया गया इसके अलावा 02 अन्य प्रकरणों में कार्यवाही की गई हैं।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 271 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 322 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन बस्ती, 16 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ शनिवार को विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल सभागार में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन 7 तथा दूसरे दिन 4 सत्र संपन्न होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल एवं पूर्व विधायक रवि सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से घबराई देश-विरोधी ताकतें सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सुशील सिंह तथा संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया। चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने “कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता विधायक अजय सिंह तथा संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। पांचवें सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्वबोध” विषय रखा। छठवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” पर विचार व्यक्त किए। सातवें सत्र में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने “बूथ प्रबंधन एवं स्थायी कार्यक्रम” विषय पर संगठन को मजबूत करने के सूत्र बताए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, यशकान्त सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अंकुर वर्मा, गिल्लम चौधरी, अनिल दुबे, अरविन्द सिंह, जटाशंकर शुक्ल, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, अजय सिंह गौतम, अरविन्द पाल, भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय, श्याम बिहारी गौंड, पुष्करादित्य सिंह, गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, राजेश पाल चौधरी, आनन्द सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, रोली सिंह, देवेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामवृक्ष निषाद एवं रमेश चक्रवर्ती सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in