बरेला/जबलपुर – बजरंग दल बरेला अध्यक्ष विवेक केवट ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के 61वें स्थापना दिवस के अवसर बजरंग दल बरेला द्वारा विशाल ईनामी दंगल का आयोजन 24 अगस्त 2025 को मेला ग्राउंड बरेला में किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिला ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष तिवारी की गरिमामई उपस्थिति रहेगी । मुख्य वक्ता पंकज श्रीवात्री विभाग मंत्री, सुमित सिंह ठाकुर विभाग संयोजक , निर्णायक की भूमिका श्रीकांत उपाध्याय (अन्नू गुरु) पार्षद नगर परिषद बरेला , महेश पहलवान ।