आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानिय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में बीते गुरुवार की रात्रि में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, विषैले सांप को काटने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बता दें कि राहुल कुमार पुत्र धर्मेन्द्र उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सलैयाडीह विन्ढमगंज सोनभद्र है,जो गुरुवार की रात भोजन करने के बाद बिस्तर पर सो रहा था कि रात्रि लगभग 11:00 बजे विषैले सांप ने बिस्तर पर ऊपर चढ़ कर बालक को काट लिया। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने बिन समय गंवाए सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों को जिला अस्पताल के लिए जाने से पहले ही बालक की मौत हो गई।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



