Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला


लाड़ली बहनों का अपमान करना कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है-श्रीमती नीलिमा शिंदे अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट
ग्वालियर 27/08/2025। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान के विरोध में एवं मप्र की समस्त बहनों के सम्मान में बुधवार को महाराज बाड़े, हनुमान मंदिर के पास भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला विरोधी बयान देकर उनका घोर अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता महिलाओं के बढ़ते जनाधार को देखकर बौखला गए हैं। देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है उनको शराबी कहना उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी प्रियंका गांधी खुद महिला हैं, क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान से वह सहमत हैं?
उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों का अपमान करना कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। जीतू पटवारी का बयान निंदनीय और शर्मनाक है। मध्यप्रदेश और भारत की महिलाएं संस्कार, मर्यादा और संस्कृति की प्रतीक हैं। जीतू पटवारी का यह वक्तव्य पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहती हूं कि क्या इस बयान से उनका और देश की महिलाओं का अपमान नहीं हुआ? अगर वे भी महिलाओं के सम्मान की पक्षधर हैं, तो उन्हें इस पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती सुमन शर्मा , महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता , जिला महामंत्री श्री राजू पलैया , महामंत्री श्रीमती करुणा सक्सेना , श्री दीपक शर्मा , श्रीमती उषा चौहान , श्रीमती मधुलिका क्षीरसागर , श्रीमती गीता मेवाफरोश, श्रीमती गीता सिकरवार, श्रीमती रेशु राजावत , श्रीमती माया वर्मा, श्रीमती स्वाति अग्रवाल, श्रीमती सारिका नारले, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती चेतना तोमर, श्रीमती नंदिनी गणपुले, श्रीमती पूनम गंगोटिया, श्रीमती निशा गुप्ता सहित महिला मोर्चा की सैकडों कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

नवीन चौधरी
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7