आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त-2025 दिन गुरुवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मंगलवार को जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुमारी मंदिर व इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप अचानक भूस्खलन हुआ था, जिसमें पहाड़ों की ढलान से बड़े पत्थर, शिला खंड व चट्टानें नीचे गिरने लगी थी, जिसमें अपनी धार्मिक आस्था में सरावोर भीषण हादसे की चपेट में आए लगभग 34 श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मृत्यु हो गई थी, तथा तमाम श्रद्धालु घायल हो गए हैं, उनकी कटरा के नारायणा अस्पताल में चिकित्सा चल रही हैं। प्राकृतिक आपदा में दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर 2 मिनट का मौन धारण करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके उपरांत दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि किसी भी छोटी बड़ी मुसीबत का पूर्वानुमान नहीं होता हैं । समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट में कहा कि धार्मिक आस्था के चलते वैष्णो देवी मंदिर में लाखों भक्तों का आवागमन प्रतिदिन होता है, अचानक हुए हादसे की अफरातफरी में श्रद्धालुओं को संभालने का मौका तक नहीं मिला। समिति के संस्थापक ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु सरकार से मांग की है, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश पोरवाल, ओम जी गुप्ता, विनोद कुमार, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, संजय अग्रवाल, देवेंद्र आर्य, हिमांशु दुबे, कन्हैया, सत्येंद्र सिंह, दुर्गेश पोरवाल, प्रदीप गुप्ता संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि शहर व समाज के जागरूक बंधु मौजूद रहे।



